मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

पीएचइडी के पदाधिकारी ने दिया आश्वासन, 28 फरवरी तक होगा काम पूरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

60 घंटे बाद टूटा भाकपा माले का अनशन

पलामू। जिले की पांकी प्रखंड की सात पंचायतों के 48 गांव में ग्रामीण जल आपूर्ति योजना के तहत आधा अरब की लागत से नल-जल योजना के तहत घर-घर पाइपलाइन पानी पहुंचाना था, लेकिन किसी गांव में सुचारू रूप से पानी नहीं पहुंचा, जहां पहुंचा भी है, वहां पाइप लीकेज के कारण सड़क पर पानी का बहाव हो रहा है। योजना में भारी अनिमियतता देखी गई। इसे लेकर एक फरवरी से भाकपा माले नेता अनशन पर बैठे थे। तीसरे दिन उनका अनशन समाप्त हुआ। पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

अनशन स्थल पर एक घंटे तक वार्ता हुई। सहमति बनने पर तीनों अनशनकारियों को जूस पिलाकर पदाधिकारियों द्वारा आश्वासन देकर अनशन तोड़वाया गया। सात दिन के अंदर जांच कमिटी बनाकर जांच करने, जांच कमिटी में जिला परिषद के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे, जांच के उपरांत सभी गड़बड़ियों को ठीक किया जाएगा और 28 फरवरी तक 48 गांव के सभी घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा। वहीं सात सूत्री मांग पत्र भी जिला परिषद सदस्य द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री के नाम सौंपा गया।

पांकी मध्य जिला परिषद खुशबू कुमारी, किसान महासभा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, आरवाईए के जिला अध्यक्ष इजहार अनशन पर बैठे थे। कार्यक्रम में प्रतिदिन सैकड़ों लोग शामिल हो रहे थे। लोगों का समर्थन भी मिल रहा था। धीरे-धीरे पूरे प्रखंड में भारी आक्रोश देखा जा रहा था। तीसरे दिन भाकपा माले ने पांकी बंद की घोषणा कर दी थी, जिसकी तैयारी में आज शाम से सैकड़ो की संख्या में छात्र नौजवान मशाल जुलूस निकालने वाले थे, लेकिन तीसरे दिन दोपहर करीब 1 बजे आन्दोलन को समाप्त करा दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें