मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रामीण डॉक्टर के बेटे के अपहरण मामले में छह अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गिरिडीह

,। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो गांव निवासी

ग्रामीण चिकित्सक डॉ लक्ष्मण दास के पुत्र पवन दास के अपहरणकांड में शामिल

छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिन अपराधियों को

गिरफ्तार किया है, उनमें इस गिरोह का सरगना देवरी थाना क्षेत्र के

कोसोंगोदोदिघी गांव निवासी संजय पासवान भी शामिल है। अन्य पांचों में संजय

राम, महेश कुमार वर्मा, सद्दाम अंसारी, राजकुमार वर्मा और मो मुजफ्फर

शामिलहैं।

इन सभी आरोपितों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देसी

पिस्टल के साथ तीन कारतूस, अपहरण में इस्तेमाल की गई कार, अपहृत युवक पवन

कुमार दास की बाइक के साथ कुल चार बाइक, छह मोबाइल फोन सेट बरामद किए हैं।

गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने गुरुवार पत्रकारों को जानकारी दी।

एसपी

ने बताया कि 13 जून 2024 को देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चतरो

निवासी डॉ लक्ष्मण दास के पुत्र पवन दास का अपहरण कर लिया गया था। वह उस

वक्त अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। डॉ लक्ष्मण दास की लिखित शिकायत पर

देवरी थाना में 13 जून 2024 को कांड सं-40/24 दर्ज किया गया। इसके बाद

एसडीपीओ खोरीमहुआ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गुप्त

सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस टीम ने तेजी से काम करते हुए 12

घंटे के भीतर अपहृत पवन कुमार दास को मोटरसाईकिल सहित बिरनी के पेशम जंगल

से सकुशल बरामद कर लिया। अपहरण में इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने बरामद

कर ली। इसके बाद अनुसंधान के क्रम में लगातार छापेमारी कर जिले के विभिन्न

थाना क्षेत्रों से घटना में लिप्त सभी अपराधकर्मियों की पहचान कर उन्हें

गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार सभी आरोपितों ने अपहरण में अपनी

संलिप्तता स्वीकार की। अभियुक्तों के निशानदेही पर ही घटना में प्रयुक्त

हथियार बरामद किए गए। रेकी के लिए इस्तेमाल की गई तीन बाइक भी बरामद किए

गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें