जेल में बंद पूजा सिंघल ने झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल याचिका ली वापस
रांची,
5 जनवरी झारखंड हाई कोर्ट में मनरेगा घोटाला मामले में जेल में
बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की ओर से निचली अदालत द्वारा डिस्चार्ज
पिटीशन खारिज किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका की आंशिक सुनवाई
शुक्रवार को हुई। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से याचिका वापस लेने का
आग्रह कोर्ट से किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता को याचिका वापस
लेने की अनुमति प्रदान की।
ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की
कोर्ट ने पूजा सिंघल के डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया था।दरअसल, खूंटी
जिला में हुए मनरेगा घोटाला मामले में ईडी ने पूजा सिंघल को 11 मई, 2022
को गिरफ्तार किया था। उनके पति अभिषेक झा को सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम बेल
दी थी।





