मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

मझगांव प्रखंड के बेनीसागर में हाथी ने और दो की ली जान ,दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मझगांव प्रखंड के बेनीसागर में हाथी ने और दो की ली जान ,दहशत

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मझगांव प्रखंड के झारखंड–ओडिशा सीमा क्षेत्र स्थित बेनीसागर ब्लॉक में शुक्रवार सुबह जंगली हाथी ने हमला कर दो लोगों की बेरहमी से जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मझगांव पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब आठ बजे अचानक हाथी आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। बेनीसागर गांव निवासी 40 वर्षीय प्रकाश मालवा और एक नाबालिग बच्चा उसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथी ने दोनों को पटक-पटककर मार डाला, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमले के बाद हाथी काफी देर तक नाबालिग के शव के पास ही खड़ा रहा, जिससे आसपास के लोग सहमे रहे और कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और मझगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र को घेर लिया गया और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई। वन विभाग की ओर से हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसे आबादी से दूर जंगल की ओर खदेड़ दिया गया।वन अधिकारियों के अनुसार, यह हाथी हाल के दिनों में अलग-अलग इलाकों में लगातार दिखाई दे रहा है और आक्रामक व्यवहार कर रहा है। ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले न जाने, सुबह-शाम सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें