मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

अब 2027 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव ने भारत की

राजनीति को बदलने का काम किया है। अयोध्या जनपद के लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद

से सांसद अवधेश प्रसाद की जीत से जनता ने नफरत की राजनीति को खत्म कर दिया

है। हमें ऐतिहासिक जीत मिली है। पर इस जीत से हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ी

है। हमें अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है।

अखिलेश

यादव ने शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में

बड़ी संख्या में आये हुए पार्टी कार्यकर्ताओं,नेताओं,विधायकों तथा

नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने

कहा कि इस लोकसभा चुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत मिलने से पार्टी की ताकत

बढ़ी है और नेताओं, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आगे

विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य पाने के लिए जहां हम सबको अपनी भाषा ठीक

रखनी है,वहीं सभी का सम्मान करना भी सीखना होगा। हमें जनता से जुड़े रहना

है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि

जनता के सामने कोई टिक नहीं सकता है। चुनाव में जनता ने भाजपा का अहंकार

तोड़ा है। भाजपा नेताओं को अब नींद नहीं आती है। एनडीए नकारात्मक-निगेटिव

गठबंधन साबित हुआ जबकि पीडीए प्रगतिशील प्रोगेसिव गठबंधन रहा। सपा

पीडीए-इंडिया गठबंधन ने जनता के मुद्दों पर लड़ाई लड़ी। समाजवादी विचारधारा

का संघर्ष बराबर जारी रहेगा।

सपा की जीत की बधाई देने आये

सैकड़ों लोगों ने अखिलेश यादव से भेंट कर उन्हें जीत की हार्दिक बधाई दी।

यशभारती सम्मानित पं0 हरिप्रसाद मिश्रा ने भी अखिलेश यादव को स्वास्तिवाचन

के साथ रक्षा सूत्र बांधा और उनके शतायु तथा यशस्वी होने की कामना की।

बैठक

में प्रमुख रूप से गुरुजी उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल

यादव, पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय,राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र

चौधरी सहित प्रमुख नेता शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें