मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

प्रकृति पर्व सरहुल नहीं करती लोगों में भेदभाव : ममता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रकृति पर्व सरहुल नहीं करती लोगों में भेदभाव : ममता

सरहुल मिलन समारोह में मांदर की थाप पर थिरके लोग, जय सरना से गूंजा शहररामगढ़। आदिवासी छात्र संघ के तत्वाधान में शहर के सुभाष चौक में सरहुल पूजा सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि सरहुल जिले में रिश्तों की डोर को मजबूत करते हुए सामाजिक सद्भाव का संदेश दे रहा है।सरहुल के जुलूस में सभी समुदायों के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया। जुलूस में जनजातीय संस्कृति के अनुरूप नाचते-गाते भाईचारगी की अदभुत मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि सरहुल का त्योहार प्रकृति से जुड़ने का त्योहार है। प्रकृति जब भेदभाव नहीं करती है तो प्रकृति में रहने वाले लोगों को भी भेदभाव नहीं रखना चाहिए।अतिथियों का स्वागत परंपरागत तरीके से किया गयाआदिवासी छात्र संघ के द्वारा आयोजित सरहुल पूजा सह मिलन समारोह में शामिल हुए अतिथियों का स्वागत संघ के पदाधिकारी ने परंपरागत तरीके से किया। समारोह की अध्यक्षता सुनील मुंडा व संचालक प्रकाश करमाली और जगनारायण बेदिया ने संयुक्त रूप से किया।मांदर की थाप पर थिरके लोगजिले के विभिन्न स्थानों से आदिवासी समाज के लोग पारंपारिक वेशभूषा में ढोल-मांदर की थाप पर थिरकते हुए और लोक नृत्य करते हुए सुभाष चौक स्थित समारोह स्थल पहुंचे। इस दौरान झांकी का भी प्रस्तुत किया गया। जिनका स्वागत आदिवासी छात्र संघ के द्वारा किया गया। इस दौरान पूरा शहर जय सरना से गूंज उठा।समारोह में कल्याण विभाग के आप्त सचिव शिवराम कच्छप, सिमडेगा के जिलाध्यक्ष आलोक बागे, आदिवासी नेता महेंद्र मुंडा, समाजसेवी कमल बगड़िया, पीएचडी विभाग के एसडीओ मनीराम मुंडा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुनील करमाली, गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।समारोह में ये थे उपस्थितराजी पडहा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली, प्रदेश महासचिव संदीप उरांव, प्रदेश सलाहकार सुभाष उरांव, जिला धर्मगुरु संदीप टोप्पो, आदिवासी छात्र संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष मानकी, अधिवक्ता शिवकुमार करमाली, अनिल मुंडा, इंद्रजीत मुंडा, पंचदेव करमाली, दिनेश मुर्मू, तिवारी टोप्पो, बुधन करमाली, बनवारी मुंडा, माधव करमाली, संजय करमाली, विजय कच्छप, दीपक बेदिया, कृष्ण सोरेन, उचित नारायण करमाली, गणेश पाहन, राजन मुंडा, चरका मुंडा, अशोक करमाली, अशोक मुंडा सहित कई लोग उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें