मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

झोली फैलाकर छठी मैया से पवन सिंह ने मांगी औलाद, नया छठ गीत सुनकर नहीं रुकेंगे आंसू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झोली फैलाकर छठी मैया से पवन सिंह ने मांगी औलाद, नया छठ गीत सुनकर नहीं रुकेंगे आंसू

नई दिल्ली। शनिवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और भक्त नहाए-खाए के साथ छठ व्रत का संकल्प लेंगे।

ऐसे में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज से छठ के त्योहार की भक्ति को और बढ़ा दिया है। पर्व के पहले दिन ही पवन सिंह ने ऐसा भक्ति गीत रिलीज किया है जिसे सुनकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।

पवन सिंह का नया भक्ति गीत 'कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ' आज रिलीज हो चुका है। गीत में पवन सिंह अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी के साथ छठी मैया से झोली फैलाकर एक संतान मांग रहे हैं। गीत में लगातार पवन सिंह की आंखों से आंसू बह रहे हैं। गीत भावुक कर देने वाला है। फैंस भी गाना सुनकर पवन सिंह की तारीफ करने से नहीं चूक रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "एकदम दिल को झकझोर देने वाला गीत है.. रोना आ गया है। अरुण बिहारी की लेखनी का जवाब नहीं है और पवन सिंह और प्रियंका की गायकी ने गीत में जान डाल दी है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "पवन सिंह जी की आवाज में जादू है; सुनते के साथ ही मन खुश हो जाता है, लेकिन इस गीत ने रुला दिया।"

छठ गीत "कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ" के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं और गीत को आवाज पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने दी है।

गीत में पवन सिंह के साथ वंदना यादव को फीचर किया गया है, जिसमें छठ पर्व की तैयारी और घाट की पूजा के सीन को खूबसूरती से दिखाया गया है।

बीते शुक्रवार को भी पवन सिंह का छठ पर्व और चुनावी गीत का मिक्स वर्जन 'घाटे चलले मोदी-नीतीश' रिलीज हुआ था, जिसमें पवन सिंह छठी मईया से पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जीत की कामना कर रहे थे।

गाने में चुनावी रंग और छठ की आस्था दोनों को बखूबी दिखाया गया।

बता दें कि पवन सिंह भाजपा का हिस्सा बन चुके हैं। पहले खबरें थीं कि सिंगर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी कि वे पार्टी के लिए सिर्फ एक सिपाही की तरह काम करेंगे…चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले उन्होंने निर्दलीय काराकाट से चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें