मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

पत्नी की हत्या करने के बाद फंदे से लटकर पति ने की खुदकुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पत्नी की हत्या करने के बाद फंदे से लटकर पति ने की खुदकुशी

पलामू। पत्नी की हत्या करने के बाद पति के खुदकुशी कर लेने का मामला शुक्रवार को सामने आया है।शराब पीने की लत के कारण ऐसी घटना हुई। इस घटना से एक परिवार खत्म हो गया। मामला पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के इटको गांव से जुड़ा हुआ है। पत्नी की हत्या करने के बाद पति का शव घर से एक किलोमीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस जांच में जुटी है।मृतकों की पहचान इटको के उपेंद्र पासवान (35) और सूर्यमुखी देवी (32 )के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने सुबह करीब 10 बजे सूर्यमुखी का शव घर के बाहर देखा। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। घटना के समय घर में दंपती की दो साल की बेटी मौजूद थी।पुलिस को सूचना मिलने पर जब टीम ने पति की तलाश की, तो उसका शव घर से एक किलोमीटर दूर नदी किनारे पेड़ से बने फंदे से लटका मिला।उपेंद्र को शराब पीने की लत थी। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद उसने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।उपेंद्र के पिता लखन पासवान ने एमआरएमसीएच में बताया कि वह उनका इकलौता बेटा था। वे सोमवार को उपेंद्र की मां के साथ रिश्तेदार के यहां महुआ चुनने गए थे। शुक्रवार दोपहर को उन्हें बेटे और बहू की मौत की खबर मिली। सुनसान इलाके में घर होने के कारण घटना का पता देर से चला।पुलिस एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद विवाद का सटीक कारण जानने की कोशिश में जुट गई है। नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दंपति गुरुवार को रिश्तेदार के घर से लौटे थे। इसके बाद क्या हुआ कि इस तरह की घटना सामने आयी। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर खुदकुशी का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें