मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

पत्थर लेने जा रहे हाइवा में अपराधियों ने लगाई आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पत्थर लेने जा रहे हाइवा में अपराधियों ने लगाई आग

पलामू,।पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कुहकुह इलाके में अपराधियों ने एक हाइवा में आग लगा दी। हाइवा माइंस में पत्थर लेने के लिए जा रहा था। बाइक सवार तीनअपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना का कारण स्पष्ट करने में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात छतरपुर के शैलेंद्र सिंह का हाइवा कुहकुह इलाके में माला कुमार की माइंस में पत्थर लेने जा रहा था। एक साथ तीन से चार हाइवा जा रहे थे। इसी क्रम में बाइक से आए तीन अपराधियों ने सबसे लास्ट हाइवा को रोका और चालक से पूरी जानकारी लेकर उसमें आग लगा दी। घटना के तुरंत बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज की जाएगी। जलाया गया हाइवा छतरपुर के शैलेंद्र सिंह का है। वाहन खाली था और पत्थर लोड करने के लिए माइंस में जा रहा था। इस घटना की अपराधी और उग्रवादी कनेक्शन को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार बॉर्डर वहां से काफी नजदीक है। ऐसे में अपराधियों का स्प्लिंटर ग्रुप भी इसमें शामिल हो सकता है। अपराधियों की संख्या तीन थी और वह मोटरसाइकिल से पहुंचे थे। आग लगाने के बाद मौके से फरार हो गए। पूरे मामले में जांच तेजी से की जा रही है, जल्द स्थिति स्पष्ट की जाएगी।इस घटना से माइंस में चलने वाले गाड़ियों के चालकों में दहशत का माहौल है।उल्लेखनीय है कि जिस इलाके में यह घटना हुई। वह क्षेत्र नक्सल प्रभावित माना जाता है और यहां कभी नक्सलियों का प्रभाव था। ऐसे में नक्सली हिंसा से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें