मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

बीडी रेलखंड पर सभी यात्री ट्रेनों को बंद किए जाने से यात्रियों को भारी परेशानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पैसेंजर ट्रेनों को जपला से बरवाडीह तक चलाने की मांग

पलामू। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालन क्षमता में वृद्धि के लिए सोननगर यार्ड रिमॉडलिंग एवं सोननगर-अंकोरहा तृतीय लाइन के कमीशनिंग संबंधी अवसंरचना उन्नयन कार्य के लिए एनआई कार्य किया जाना है। इस कारण बीडी रेलखंड पर 15 से 23 फरवरी तक सभी ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावे कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है जिससे यात्रियों को आर्थिक और मानसिक कष्ट उठाना पड़ेगा।

यह बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार तिवारी ने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि रेलवे में आधुनिकीकरण निर्माण का कार्य किया जाना तो ठीक है, किन्तु जनहित का ख्याल भी रखना चाहिये। रेलवे ने यह एकतरफा फैसला कर जनमानस को काफी आहत किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से अबतक रेलवे अधिकारियों ने रेलवे के प्रति आम जनता के विश्वास ही खत्म कर दिया है। रेलवे के प्रति आम लोगो की धारणा रही है कि सब कुछ बंद हो सकता है, मगर रेल सेवा चालू रहती है, किन्तु मोदी राज में रेलवे के अधिकारियों की अदूरदर्शिता के कारण शादी-ब्याह या मुख्य पर्व के ऐन मौके पर ही रेल संरचनाओं का कार्य कराने के नाम पर यात्रियों को परेशानी झेलने पर विवश कर दिया जाता है।

श्री तिवारी ने कहा कि मंडल रेल प्रबंधक को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख कर कुछ आवश्यक पैसेंजर ट्रेनों को जपला या नबीनगर से बरवाडीह या बरकाकाना तक चलाना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि सासाराम रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, डेहरी बरवाडीह शटल पैसेंजर ट्रेन, वाराणसी बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन को जपला या नबीनगर रेलवे स्टेशन से चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर रेल प्रशासन यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का परिचालन जपला या नबीनगर से शुरू नहीं करता है, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलनात्मक रुख अपनाने को बाध्य होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें