मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' छाेड़ने पर निर्देशक प्रियदर्शन की आई प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई कि दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने फिल्म से बाहर निकलने का फैसला कर लिया है। इस कदम से उन्हाेंने न सिर्फ फैंस को चौंकाया, बल्कि उन्हें निराश भी किया। परेश रावल ने ट्वीट करबताया था कि उन्हाेंने यह फैसला मतभेदों की वजह से लिया है। अब इस पर निर्देशक प्रियदर्शन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पताचला है कि पेशगी लेने के बाद फिल्म छाेड़ने पर अक्षय कुमार ने परेश रावल काे 25 कराेड़ रुपये का नाेटिस दिया है।एक इंटरव्यू में निर्देशक प्रियदर्शन ने कहा, "जब मुझे पता चला कि परेश रावल हेरा फेरी 3 छाेड़ रहे हैं, तब वे भूत बंगला की शूटिंग में व्यस्त थे। उन्होंने मुझे फिल्म छोड़ने का कारण नहीं बताया है। मुझे यह भी नहीं पता कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया। वह मुझसे बात भी नहीं कर रहे हैं। अगर वह मुझसे ठीक से बात करेंगे, तो मुझे कारण पता चल जाएगा। उन्हें मेरी वजह से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन उन्होंने मुझे अभी तक फिल्म छोड़ने का कारण नहीं बताया है।"इस फिल्म काे अक्षय कुमार का प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' निर्माण कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल ने फिल्म के लिए अनुबंध साइन कर लिया था और मानदेय भी ले चुके थे, लेकिन अब जब उन्होंने फिल्म से हटने का फैसला लिया, तो इसे गैरपेशेवर व्यवहार मानते हुए अक्षय कुमार ने उन्हें 25 करोड़ रुपये के मुआवजे का नोटिस भेजा है।अक्षय कुमार और परेश रावल ने 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'वेलकम', 'भूल भुलैया' जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों जल्द ही प्रियदर्शन की आगामी फिल्म 'भूत बंगला' में फिर से साथ नजर आएंगे। इस बीच यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि परेश रावल इस कानूनी नोटिस का क्या जवाब देते हैं और 'हेरा फेरी 3' का भविष्य क्या होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें