मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

मोमेंटम झारखंड मामले में शिकायतकर्ता ने आरटीआई के जरिए एसीबी से मांगा जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोमेंटम झारखंड मामले में शिकायतकर्ता ने आरटीआई के जरिए एसीबी से मांगा जवाब

रांची। मोमेंटम झारखंड मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज कराने वाले सोशल एक्टिविस्ट पंकज यादव ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से गुरुवार को एसीबी से पूछा है कि अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है?दरअसल, पंकज कुमार यादव ने नौ जनवरी, 2020 को जनसभा नामक संस्था के बैनर तले मोमेंटम झारखंड के आयोजन में हुए 100 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राजबाला वर्मा, सुनील वर्णमाल, के. रवि कुमार और अजय कुमार सहित अन्य लोगों पर जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। पंकज का आरोप था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चेहरा चमकाने के लिए मोमेंटम झारखंड नाम से एक इवेंट का आयोजन किया था, जिसमें झारखण्ड की जनता के 100 करोड़ रुपये विदेशों में रोड शो करने में, फर्जी कंपनी से करोड़ों के एमओयू साइन करने में तथा चेहते को इवेंट का ठेके दिलाने में खर्च कर दिए। इस मोमेंटम झारखंड के आयोजन से ना तो कोई कंपनी झारखंड में इन्वेस्ट करने आयी और ना ही झारखंडी युवकों को रोजगार मिल पाया।पंकज यादव के इस आवेदन पर एसीबी ने पीई दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बाद में इस मामले को सीआईडी ने भी ले लिया था। अब पंकज यादव ने आरटीआई में एसीबी से ये पूछा है कि अब तक मोमेंटम झारखंड मामले में क्या कार्रवाई हुई है। उन्होंने एसीबी से ये भी जानना चाहा है कि रघुवर दास और राजबाला वर्मा को नोटिस जारी हुआ है कि नहीं। साथ ही पंकज ने अब तक इस जांच प्रकरण में एसीबी के जरिये की गयी सम्पूर्ण जांच की रिपोर्ट भी मांगी है ताकि वे इस मामले को झारखंड हाई कोर्ट के संज्ञान में ला सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें