मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में युवक ने अपने दोस्त के गले पर किया चाकू से प्रहार, हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत में युवक ने अपने दोस्त के गले पर किया चाकू से प्रहार, हालत गंभीर

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में गुरुवार की रात दो दोस्तों में हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना अर्जुन नगर की है। दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित ने चाकू से गले पर वार कर कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर वही गिर पड़ा।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को सिविल अस्पताल पानीपत पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल के लिए रेफर कर दिया।सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायल युवक अर्जुन नगर निवासी अभिजीत पुत्र सीताराम है। उसके गले में चाकू से गहरी चोट आई है। डॉक्टरों ने कहा कि समय पर उपचार मिलने के बाद भी उसकी जान को खतरा बना हुआ है। इसलिए घायल युवक को कल्पना चावला हॉस्पिटल करनाल भेज दिया गया है। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे और किसी व्यक्तिगत बात को लेकर झगड़ा हुआ था।फिलहाल घायल को करनाल रेफर कर दिया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही घायल की स्थिति में सुधार होगा तो उससे पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी ली जाएगी, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें