मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

पोटका के बर्गीकोचा गांव में चेचक जैसे लक्षणों से दहशत, एक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पोटका के बर्गीकोचा गांव में चेचक जैसे लक्षणों से दहशत, एक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत हेंसल आमदा पंचायत के बर्गीकोचा गांव में चेचक जैसे लक्षणों वाली बीमारी फैलने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। बीते कुछ दिनों के दौरान गांव के कई लोग बुखार और शरीर पर दाने निकलने की शिकायत से पीड़ित हुए,जबकि एक 50 वर्षीय ग्रामीण की मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी हरिश्चंद्र पुरान सबसे पहले इस बीमारी की चपेट में आए थे। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद 2 जून को मौत हो गई। इसके बाद उनके परिवार के अन्य सदस्य तथा ग्राम प्रधान गौरांग पुरान सहित कई ग्रामीणों में भी समान लक्षण दिखाई देने लगे। घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका की चिकित्सा टीम गांव पहुंची और प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच शुरू की।

सीएचसी पोटका की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने शुक्रवार को बताया कि स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई और उपचार के कारण स्थिति अब काफी हद तक नियंत्रण में है। अधिकांश मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और केवल कुछ लोगों की निगरानी की जा रही है। विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण भी किया गया है ताकि बीमारी के फैलाव को रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में दूषित पेयजल को बीमारी फैलने का संभावित कारण माना जा रहा है। गांव में लंबे समय से पेयजल संकट की समस्या बनी हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर खराब पड़े दो चापाकलों की मरम्मत कर दी है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध होने लगा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें