मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

पाण्डुपुड़िंग जलप्रपात को और विकसित किया जाएगा: नवीन चंद्र झा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पाण्डुपुड़िंग जलप्रपात को और विकसित किया जाएगा: नवीन चंद्र झा

खूंटी। तोरपा के प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने कहा कि तोरपा प्रखंड का पांडुपुड़िंग जल प्रपात यहां की धरोहर है। इसकी रक्षा करना और साफ-सुथरा रखना गांव वालों के साथ ही समिति की भी जिम्मेवारी है।बीडीओ गुरुवार को पाण्डुपुडिंग जलप्रपात समिति की लोहाजिमी गांव में हुई बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि इस सीजन में सबसे ज्यादा पर्यटक यहां पहुंचे हैं।. पर्यटक मित्र पर्यटकों की हर संभव मदद करते हैं। जलप्रपात और आसपास के क्षेत्रों की नियमित रूप से साफ-सफाई की जाती है। उन्होंने कहा कि पर्यटक मित्रों को प्रशासन के लोग भरपूर मदद करते हैं।बीडीओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि पाण्डुपुड़िंग जलप्रपात समिति अच्छा काम कर रही है। इसने अपने दायित्वों का निर्वहन अब तक सही तरीके से किया है। उन्होंने कहा कि पंडिपुड़िंग प्रकृति का अनुपम उपहार है। इसे और विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन से रोजगार को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि पंडिपुड़िंग और पेरवां घाघ में काफ़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में यहां के पर्यटन मित्रों की जिम्मेवारी बढ़ जाती है। बैठक में मुखिया पुष्पा गुड़िया, बुधनाथ मुंडा, जय सिंह, पूना पाहन, सनिका मुंडा, मनोज गुड़िया, कृष्णा बड़ाईक आदि उपस्थित थे। बैठक में पूर्व मुखिया सोमा मुंडा को सम्मानित किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें