मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

पंडित दीन दयाल के मंत्र में असंभव को संभव बनाने की शक्ति: मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
पंडित दीन दयाल के मंत्र में असंभव को संभव बनाने की शक्ति: मुख्यमंत्री योगी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने 1950 के दशक में भारत के राजनीतिक नेतृत्व को जो दृष्टि दी थी, वही आज 'वोकल फॉर लोकल' और 'स्वदेशी' के रूप में मूर्तरूप ले चुकी है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल के मंत्र में असंभव को संभव बनाने की शक्ति है।

मुख्यमंत्री योगी अन्त्योदय के प्रणेता और एकात्म मानव दर्शन के प्रखर वक्ता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय स्मृति महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल का सपना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में असंभव को संभव बनाया गया है, चाहे कश्मीर से धारा 370 हटाना हो, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो या 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराना हो।

उन्होंने कहा कि जो कभी असंभव लगता था, वही आज देश की ताकत बन चुका है। यही पंडित दीन दयाल के मंत्र का प्रभाव है कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय युवाओं का है। यूपी के पास सबसे बड़ी युवा ऊर्जा है और यही भारत को आगे ले जाएगी।

उन्होंने बताया कि 'सीएम युवा स्कीम' के तहत सरकार 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त, गारंटी मुक्त लोन उपलब्ध करा रही है। जनवरी से अब तक 70 हजार युवाओं ने इसका लाभ उठाया है और लक्ष्य 1 लाख युवाओं तक पहुंचने का है।

उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बन रहा है। स्टार्टअप केवल आईटी सेक्टर में ही नहीं, बल्कि वन डिस्ट्रिक्ट One Product और गो आधारित खेती जैसे क्षेत्रों में भी स्टार्टअप उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में किसी विभाग में आउटसोर्स कर्मी हो, उसे मिनिमम मानदेय 16 से 20 हजार रुपए मानदेय हर हाल में मिलेगी। इसकी गारंटी सरकार देने जा रही है।

सीएम योगी ने कांग्रेस और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों में भारत को ताकतवर बनाने की दिशा में 'असंभव' शब्द जुड़ा था।

यूपी की स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि आजादी के समय जीडीपी में 14 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाला राज्य 2017 तक देश की आठवीं अर्थव्यवस्था बनकर रह गया, लेकिन डबल इंजन सरकार ने यूपी को फिर से देश की नंबर दो की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने देश के लिए नासूर बना दिया था। कभी लोग कहते थे कि धारा 370 हटाना असंभव है, लेकिन पीएम मोदी ने यह असंभव संभव कर दिखाया।

इसी तरह राम मंदिर को लेकर जो संकल्प था, वह भी मोदी सरकार ने पूरा किया। याद कीजिए लोग कहते थे कि क्या कश्मीर से अनुच्छेद 370 कभी हट पाएगा। तब दीन दयाल ने नारा दिया था कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है, और आज उस कश्मीर से अनुच्छेद 370 को सदा के लिए दफन करते हुए उसे भारत का अभिन्न अंग बनाने का महान काम किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीन दयाल का मंत्र था कि भारत की अर्थनीति का आधार स्वदेशी होना चाहिए।

यही कारण है कि आज ओडीओपी योजना और वोकल फॉर लोकल अभियान से लाखों कारीगरों और शिल्पकारों को रोजगार मिला है। उन्होंने अपील की कि आने वाले त्योहारों में हर नागरिक केवल स्वदेशी उत्पादों का ही उपहार दे।

उन्होंने कहा कि विदेशी सामानों से बचकर हमें अपने स्थानीय उत्पादों को खरीदना चाहिए, ताकि पैसा हमारे कारीगरों और किसानों तक पहुंचे, न कि आतंकवाद और नक्सलवाद फैलाने वाली ताकतों के पास।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी है तो स्वावलंबन है, स्वावलंबन है तो स्वाधीनता बनी हुई है, और स्वाधीनता है तो हमें सशक्त होने से कोई रोक नहीं सकता। यही पंडित दीन दयाल का मंत्र है।

चार दिवसीय महोत्सव में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी, गो आधारित खेती, और नारी स्वावलंबन कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर यूपी की दिशा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें