मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

गोड्डा में पंचायत के मुखिया पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचे, ग्रामीणों ने घेरा थाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोड्डा में पंचायत के मुखिया पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचे, ग्रामीणों ने घेरा थाना

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को पंचायत मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में मुखिया बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पोड़ैयाहाट थाना पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस के अनुसार, अनुपम भगत स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा से लौट रहे थे। इसी दौरान मुख्य बाजार स्थित पंडित टोला कांबली बगीचा के पास उन पर फायरिंग की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो राउंड गोली चलाई गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।

मुखिया अनुपम भगत ने पुलिस को दिए बयान में नयन यादव, अंकित यादव और विकास यादव को नामजद करते हुए उन पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि हमलावर उन्हें जान से मारने की नीयत से आए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की पृष्ठभूमि को लेकर भी चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनुपम भगत वर्ष 2024 के चर्चित शैलेंद्र भगत हत्याकांड के प्रमुख गवाहों में शामिल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस मामले में अदालत में गवाही भी दी थी।

हालांकि पुलिस ने अभी तक फायरिंग की घटना को किसी विशेष मामले से जोड़कर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की बात कही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना परिसर पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच जारी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें