मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में पांच हजार रिश्वत लेते प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू में पांच हजार रिश्वत लेते प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

पलामू। एंटी करप्शन ब्यूरो, पलामू की टीम ने गढ़वा जिले में बड़ी कार्रवाई की है। पांच हजार रिश्वत लेते नगर उंटारी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा (56) को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया है।प्रधानाध्यापक मिड डे मिल के चेक पर साइन करने के लिए रिश्वत ले रहे थे। प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार करने के साथ पलामू एसीबी ने इस वर्ष का नौंवा ट्रेप केस पूरा कर लिया है। पलामू एसीबी की टीम प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें वापस लेकर डालटनगंज लौटी। यहां पर प्रक्रिया पूरी कर प्रधानाध्यापक को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है। साथ ही मध्य विद्यालय के अन्य शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष हैं। सितंबर माह के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की राशि निकासी के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा से आग्रह किया था लेकिन प्रधानाध्यापक पांच हजार रुपये घूस लेने के बाद ही राशि निकासी के लिए तैयार थे।उल्लेखनीय है कि नियमानुसार मध्याह्न भोजन की राशि निकासी हर महीने के 31 या एक तारीख तक कर लेनी है लेकिन एक माह 15 दिन बीत जाने के बाद भी सितंबर माह की निकासी नहीं की जा रही थी। इस संबंध में एसीबी की पलामू इकाई ने आवेदन देने के बाद सत्यापन किया गया। मामला सही पाये जाने पर कांड दर्ज किया गया और वादी के साथ एक टीम बनाकर कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा गया। प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा नगर उंटारी के सरहे का रहने वाले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें