मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू पुलिस ने बिहार ले जाए जा रहे 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू पुलिस ने बिहार ले जाए जा रहे 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू

पलामू,। पलामू पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पड़वा और नावाबाजार थाना क्षेत्र से कुल 27 नाबालिग (लड़के-लड़कियों )को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सभी नाबालिग लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उन्हें बिहार के सासाराम में धान रोपाई के कार्य के लिए ले जाया जा रहा था।

गोपनीय सूचना पर शुक्रवार रात की गई कार्रवाई में पड़वा थाना क्षेत्र से 14 और नावाबाजार थाना क्षेत्र से 13 नाबालिगों को बरामद किया गया। पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में बिहार के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रेस्क्यू के बाद नाबालिग लड़कियों को सखी वन स्टॉप सेंटर तथा लड़कों को बाल गृह भेजा गया है।

बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीडब्लूसी के सदस्य रवि शंकर ने शनिवार सुबह मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जानकारी मिली है। पूरे मामले में जांच की जा रही है सारे नाबालिग धान रोपने के लिए जा रहे थे। उनके साथ परिजन भी थे।

इधर, पुलिस पूरे प्रकरण की जांच मानव तस्करी के सभी पहलुओं से कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें