मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू सांसद ने जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव को लिखा पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू सांसद ने जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव को लिखा पत्र

पलामू। पलामू के रामगढ़ में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने की मांग की गई है। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने रविवार को जनजातीय कार्य मंत्रालय की सचिव रंजना चोपड़ा को पत्र लिखकर एवं नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन मंत्रालय कक्ष में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर आग्रह किया है।सांसद ने कहा है कि रामगढ़ प्रखंड में बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति के लोग निवास करते हैं, लेकिन गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के अभाव में स्थानीय विद्यार्थियों को गंभीर शैक्षिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना से न केवल शैक्षणिक अवसरों का विस्तार होगा, बल्कि ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी और आदिवासी समुदायों के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।उल्लेखनीय है कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं, समग्र विकास का वातावरण एवं उत्कृष्ट शैक्षिक परिणाम उपलब्ध कराना है। इसलिए रामगढ़ प्रखंड में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक और समय की मांग है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें