मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में तैनात एसआई नौकरी से बर्खास्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू में तैनात एसआई नौकरी से बर्खास्त

पलामू। पलामू में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को विभागीय कार्रवाई के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में दारोगा पर घूस लेने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद घूसखोर दारोगा को नौकरी से हटाने का आदेश बोकारो रेंज के डीआईजी ने जारी किया है।बर्खास्त सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह की पोस्टिंग वर्ष 2022 में धनबाद के लोयाबाद थाना में थी। एक केस डायरी मैनेज करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह ने की थी।2018 बैच के दारोगा निलेश कुमार सिंह को धनबाद एसीबी की टीम ने छह जून 2022 को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।शिकायतकर्ता ने एसीबी में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया और निलंबित कर दिया गया।निलंबन से बहाल होने के बाद उनका तबादला पलामू के पांडू थाने में किया गया। वर्तमान में वह यहीं तैनात थे। पलामू पुलिस को बर्खास्तगी के आदेश से संबंधित कागजात शुक्रवार को उपलब्ध हुए हैं। पुलिस विभाग ने सब इंस्पेक्टर को बर्खास्तगी के आदेश से अवगत करा दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें