मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

टीम वर्क से होगा पलामू का समग्र विकास: वित्त मंत्री राधाकृष्ण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टीम वर्क से होगा पलामू का समग्र विकास: वित्त मंत्री राधाकृष्ण

पलामू। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता और पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की मौजदूगी में सोमवार को सितंबर तिमाही, 2024 की जिला स्तरीय समीक्षा समिति सह परामर्शदात्री समिति की बैठक समाहरणालय में हुई। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बैठक का एकमात्र उद्देश्य पलामू का समग्र विकास करना है और यह तभी संभव है जब हम सभी टीम वर्क की भावना के साथ लोगों के कल्याण के लिए कार्य करें। बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण ने सितंबर तक की वार्षिक साख योजना की उपलब्धि, साख जमा अनुपात की उपलब्धि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण, जनधन योजना के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, झारखंड राज्य कृषि ऋण माफी सहित अन्य योजनाओं पर बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही उन्होंने सभी सेक्टरों को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि की जानकारी ली।वित्त मंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त लक्ष्य 98359 के अनुरूप सितंबर तिमाही तक 16928 किसानों को लाभ दिया गया है। इस आंकड़े में तेजी लाने की आवश्यकता है। साथ ही निर्देश दिया कि योग्य किसानों को केसीसी का लाभ हर हाल में देना सुनिश्चित करें। सांसद विष्णु दयाल राम ने भी दिशा की बैठकों में केसीसी से जुड़ी शिकायतें प्राप्त होने को रेखांकित किया एवं संबंधितों को इस पर गंभीरता बरतते हुए किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदनों का निष्पादन करने की बात कही।इसी तरह सीडी रेशियो की समीक्षा के दौरान मंत्री ने कुछ बैंकों द्वारा डिपॉजिट से अधिक एडवांस देने के विषय को रेखांकित करते हुए संबंधितों से रिपोर्ट देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोन रिकवरी एजेंट्स द्वारा गलत तरीके से लोन की रिकवरी की जाती है। लोन रिकवरी आरबीआई के गाइड लाइन्स के अनुरूप हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही मुद्रा लोन के संबंध में मंत्री ने लीड बैंक मैनेजर को प्रखंड स्तर पर इस विषय से संबंधित आम जनों को जागरूक करने की बात कही। इसी तरह उन्होंने अन्य विषयों पट गहन समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये।मंत्री ने लाभार्थियों की सूची में महिलाओं के प्रतिशत कितनी है, इसकी जानकारी ली। सभी कॉन्सर्ड लोगों को अगली बैठक में उनके विभाग से लाभान्वित हो रही महिलाओं की जानकारी का प्रतिवेदन के साथ शामिल होने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे देश में नारी सशक्तिकरण की बात होती है। ऐसे में महिलाओं को भी ऋण देकर उनके हाथों को मजबूत बनाने में सहयोग करें। आर्थिकी में महिलाओं की सहभागिता आवश्यक है। इसमें आप सभी बैंक के प्रतिनिधि विशेष ध्यान दें। सांसद वीडी राम ने रामगढ़ के एसबीआई ब्रांच में कैश ट्रांसफर से जुड़े मामले को भी रेखांकित किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें