मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

पलामू। डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव के डीटीएस टोला स्थित रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 285/ 25 से मंगलवार की रात एक युवक का शव बरामद किया गया है। पलामू एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। युवक की पहचान सुआ गांव के गोदाम चौक के पास रहने वाले 22 वर्षीय रंजीत विश्वकर्मा, पिता रामप्रीत विश्वकर्मा के रूप में हुई है। युवक मंगलवार शाम घर से निकला था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मौत का कारण क्या रहा होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया गया है।

सदर थाना प्रभारी लाल जी ने बुधवार को बताया कि डालटनगंज स्टेशन और राजकीय रेल थाना पुलिस से सूचना मिली कि सुआ गांव के डीटीएस टोला स्थित रेलवे ट्रैक किनारे शव पड़ा है। स्टेशन को पलामू एक्सप्रेस के ड्राइवर ने जानकारी दी थी।शव को मौके से बरामद किया गया और रात में ही पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया गया था । थाना प्रभारी के अनुसार संभावना है कि मोबाइल से बात करने के क्रम में पलामू एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने पर उसे झटका लगा होगा। घटनास्थल के समीप रेलवे फाटक भी है। युवक रंजीत विश्वकर्मा मां-बाप का इकलौता पुत्र था। चार बहन भी हैं। युवक बाहर रहकर काम करता था। इधर कुछ दिनों से गांव में रह रहा था।परिजनों ने रंजीत की हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई है, ताकि घटना को ट्रेन एक्सीडेंट साबित किया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें