मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू एक्सप्रेस का लालगढ़-बिहार स्टेशन पर होगा ठहराव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू। बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस 13347/13348 का लालगढ़-बिहार रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। कोविड-19 के बाद यहां ठहराव कराने का निर्णय लिया गया है।

सांसद ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा मंडल रेल प्रबंधक धनबाद, महाप्रबंधक हाजीपुर, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्राचार एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मांग की गई थी। ट्रेन के ठहराव के लिए 16 फरवरी को रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है तथा बहुत जल्द तिथि निर्धारित कर लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित कर पलामू एक्सप्रेस का विधिवत ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

उल्लेखनीय है कि पलामू एक्सप्रेस का चार वर्ष से इस स्टेशन पर ठहराव नहीं होने के कारण लोग परेशान थे और लगातार इसके लिए मांग कर रहे थे। मामले को लेकर सांसद विष्णु दयाल राम से भी लगातार आग्रह किया जा रहा था। इस ट्रेन के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने से लगभग उस क्षेत्र के 25-30 गांव के लोगों को प्रतिदिन जिला मुख्यालय आने-जाने में एवं आवागमन में सहूलियत होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें