मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

जेल में अवैध वसूली, कैदियों के रूपये में से काट लेते हैं 10 प्रतिशत कमिशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जेल में अवैध वसूली, कैदियों के रूपये में से काट लेते हैं 10 प्रतिशत कमिशन

पलामू । पलामू सेंट्रल जेल में अवैध वसूली की जाती है। कैदियों के परिजनों से दी जाने वाली राशि से 10 प्रतिशत कमीशन काट लिया जाता है। 500 देने पर 50, जबकि 100 रूपए देने पर 10 रूपये की कटौती की जाती है। यह सिलसिला लंबे समय से चलता आ रहा है। कैदियों के परिजनों ने जवानों के अवैध वसूली को बेनकाब करते हुए वीडियो जारी किया है। मामला सामने आने पर जांच शुरू कर दी गयी है। तैनात जवानों से जवाब मांगा गया है।पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जेल में तैनात हवलदार प्रदीप भगत की निगरानी में कैदियों के परिजनों से दी जाने वाली राशि से 10 प्रतिशत कमीशन काटा जा रहा है। सुदना ओवरब्रिज के नीचे स्थित जेल के पहले गेट पर तैनात पुलिसकर्मी अनुज लकड़ा ने इस अवैध वसूली की पोल खोल दी है। एक कैदी के परिजन ने पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया। वीडियो में वह 10 प्रतिशत कमीशन काटने की बात कर रहा है।उल्लेखनीय है कि सेंट्रल जेल में वर्तमान में एक हजार से अधिक कैदी हैं। कैदी इस पैसे का उपयोग जेल कैंटीन की सुविधाओं, टेलीफोन बूथ से बात करने और कानूनी खर्चों के लिए करते हैं। पैसा बंदियों तक पुलिसकर्मियों के माध्यम से पहुंचता है।वीडियो में पुलिसकर्मी अनुज लकड़ा स्पष्ट रूप से कह रहा है कि 500 रुपये पर 50 रुपये और 100 रुपये पर 10 रुपये की कटौती होगी। उसके अनुसार, यह वसूली हवलदार प्रदीप भगत के निर्देश पर की जा रही है।मामले में सेंट्रल जेल के जेलर आशीष कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अवैध वसूली में शामिल सभी दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें