मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

मरियम मरांडी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका का हत्यारा गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

दुमका,09

जनवरी शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लोरी पहाड़ी गांव के समीप रेल

पटरी पर 13 दिसंबर 2023 की सुबह पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था।

मृतक महिला के दोनों हाथ बंधे हुए थे।पुलिस ने शव की शिनाख्त मरियम मरांडी

(35) के रूप में की थी। महिला पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के दमगी

- बरमसिया गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने मंगलवार को महिला की मौत मामले

का खुलासा कर दिया है।मरियम की मौत दुर्घटना नहीं थी, बल्कि उसकी हत्या की

गई थी।

दुमका पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच में जुट गई थी। मृतक

महिला के हाथ बंधे रहने से पुलिस हत्या के ऐंगल पर मामले की जांच कर रही

थी। केस थोड़ा पेचीदा था। क्योंकि मामला दूसरे जिला से जुड़ा था। मृतका

मरियम मरांडी पाकुड़ जिला की रहने वाली थी, जबकि उसका शव पश्चिम बंगाल की

सीमा पर दुमका जिले के लोरी पहाड़ी गांव के समीप से बरामद किया गया था।

पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि 12 दिसंबर 2023 को

मरियम मरांडी पाकुड़िया प्रखंड की गणपुरा पंचायत में आयोजित सरकार आपके

द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। उसके पास 70 हजार रुपए थ,

जिससे वह अपने बेटे के लिए बाइक खरीदना चाहती थी। बाद में परिजनों को पता

चला कि उसका शव रेल पटरी पर मिला।

मामले में पुलिस ने मृतका के

मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला तो पता चला कि मरियम शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र

के चितरागड़िया गांव के शेखाउद्दीन मियां उर्फ शेखा से कई बार बातचीत की थी।

लगभग डेढ़ वर्ष से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 12 दिसंबर को

शेखाउद्दीन ने मरियम को फोन कर अपने यहां बुलाया था और फिर वे दोनों बाइक

से मसानजोर डैम घूमने गए थे। लौटने में क्रम में अंधेरा होने पर शेखा मरियम

को अपने गांव के नजदीक एक तालाब के किनारे ले गया, जहां दोनों बातचीत करने

लगे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस क्रम में

शेखा ने मरियम पर मुक्के से हमला कर दिया, जिससे मरियम बेहोश हो गई। बेहोश

होने के बाद शेखा ने उसके 70 हजार रुपए ले लिए और नजदीक से गुजर रही रेल के

पटरी पर ले जाकर उसे सुला दिया। साथ ही उसके दोनों हाथ बांध दिए। थोड़ी

देर में जब ट्रेन आई तो मरियम उसकी चपेट में आ गई। यह आश्वस्त होने के बाद

कि मरियम की मौत हो गई है, शेखा अपने घर लौट आया।

इस पूरे मामले पर

शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि शेखाउद्दीन पेशे से

जमीन का कारोबारी था और वह मरियम के गांव के इलाके में भी जाकर काम करता

था। इस दौरान दोनों संपर्क में आए थे। डेढ़ वर्ष से उनका प्रेम प्रसंग चल

रहा था। 12 दिसंबर को शेखा ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। मरियम अपने साथ

70 हजार रुपए लेकर शेखा से मिलने के लिए पहुंची थी। बाद में किसी बात को

लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद शेखा ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी

हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें