मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश से वापस भेजे जा रहे पाकिस्तानी नागरिक, 27 अप्रैल है अंतिम तिथि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश से वापस भेजे जा रहे पाकिस्तानी नागरिक, 27 अप्रैल है अंतिम तिथि

लखनऊ। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमले के बाद भारत में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने का निर्देश जारी हुआ। उत्तर प्रदेश राज्य में भी पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने प्रत्येक जनपदों से पाकिस्तानी नागरिकों की जानकारी निकालने और उन्हें वापस भेजने के निर्देश दिये है। इसके अंतर्गत शनिवार की सुबह तक 80 प्रतिशत तक पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा गया है। शेष बचे हुए पाकिस्तानी नागरिकों को अंतिम तिथि 27 अप्रैल तक वापस भेज दिया जायेगा।उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार से मिले निर्देश के अनुसार उप्र पुलिस अपने प्रमुख पुलिस अधिकारियों के माध्यम से पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें वापस भेजने में जुटी हुई है। सभी पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों ने सूची तैयार करा ली है और पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने में जुटी हुईं है। 80 से 85 प्रतिशत तक पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी करा दी गयी है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में कोई पाकिस्तानी नागरिक उत्तर प्रदेश में रहता हुआ नहीं मिलेगा।यूपी पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में एक हजार से ज्यादा संख्या में पाकिस्तानी नागरिक मौजूद है। पाकिस्तानी नागरिकों के पास मेडिकल वीजा, लम्बे समय का वीजा, कम समय का वीजा मौजूद है। प्रदेश के छोटे बड़े जिलों में पाकिस्तानी नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की जानकारी एलआइयू कार्यालयों से जुटायी गयी है। पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ना है। इसमें मेडिकल वीजा वालों के लिए 29 अप्रैल अंतिम तिथि तय की गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें