मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

पेड-प्रीव्यू रिएक्शन : दर्शकों को पसंद आई भूत बंगला, 'हेराफेरी' से हो रही फिल्म की तुलना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पेड-प्रीव्यू रिएक्शन : दर्शकों को पसंद आई भूत बंगला, 'हेराफेरी' से हो रही फिल्म की तुलना

मुंबई। अक्षय कुमार, राजपाल यादव और परेश रावल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' आज रिलीज हो गई है।

कल देर रात फिल्म का पेड-प्रीव्यू रखा गया था, जिसका असर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। फिल्म फैंस को इतनी पसंद आ गई है कि यूजर्स 'हेराफेरी' से फिल्म की तुलना कर रहे हैं। फिल्म का रिव्यू सोशल मीडिया पर बेहतरीन बताया जा रहा है।

पेड-प्रीव्यू के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है।

फैंस अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग के दीवाने हो गए हैं। वहीं राजपाल यादव और परेश रावल की जोड़ी ने मनोरंजन का स्तर और बढ़ा दिया है। दर्शकों के अनुसार, यह फिल्म हॉरर, कॉमेडी और रोमांचक उथल-पुथल का एक अनूठा संगम है। भूतिया हवेली के माहौल से लेकर हद से ज़्यादा कॉमेडी तक, फिल्म एक पल के लिए भी मायूस नहीं करती। सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला भाग मस्ती और चुटकुलों से भरा बता रहे हैं, और साथ ही पहले ही भाग में दर्शकों को बहुत सारे ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे।

वहीं, दूसरा भाग थोड़ा गंभीर मोड़ लेता है और एक ऐसी पृष्ठभूमि पेश करता है जो फिल्म को गहराई और समय दोनों प्रदान करती है। दूसरे भाग में सब कुछ अनपेक्षित है और दूसरे भाग को देखकर डरना तय है। कुछ यूजर्स फिल्म की तुलना हेराफेरी से कर रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि फिल्म में वहीं बात है, जो हेराफेरी में थी।

वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्म में तब्बू का स्क्रीन स्पेस बहुत कम है, जिसे और बढ़ाया जा सकता था।

फिल्म हेरा-फेरी में अक्षय कुमार और तब्बू की जोड़ी ने कमाल कर दिया था। यही कारण है कि फिल्म में दोनों से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ी हुई हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री भी शानदार रही है। फिल्म में दोनों के रोमांस की झलकियां देखने को मिलेंगी। दर्शकों का कहना है कि दोनों की जोड़ी हर तरीके से कमाल लगी और वामिका को प्रपोज करने वाला सीन शानदार था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें