मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

पहाड़ी बाबा का भव्य तिलकोत्सव 14 फरवरी को, महाशिवरात्रि को लेकर हुई समिति की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर की बैठक शुक्रवार को संस्थापक अध्यक्ष राजेश साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें महाशिवरात्रि को लेकर विशेष चर्चा की गई।

महाशिवरात्रि में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के द्वारा भव्य और विशाल शिवबारात निकाली जाती है, जिसमें विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां निकलती हैं। बहुत ही जल्द पहाड़ी मंदिर प्रांगण में तैयारी को लेकर बैठक की जाएगी एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। 14 फरवरी को पहाड़ी बाबा का भव्य तिलक उत्सव होगा।

भंडारा का आयोजन किया जाएगा। छप्पनभोग के साथ बाबा की महाआरती होगी। श्रृंगार किया जाएगा।पहाड़ी बाबा का तिलक पंच शिव मंदिर, आर्यपुरी रातू रोड से ढोल नगाड़े के साथ पहाड़ी मंदिर आएगा। मुख्य रूप से समाजसेवी जितेंद्र सिंह, राजेश साहू , मेहुल प्रसाद , बादल सिंह, राम सिंह , दीपक नंदा, राजकुमार तलेजा, अंशु तिवारी, वैष्णवी, आकृति एवं शिव भक्त मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें