मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

स्वस्थ हुए झारखंड के गौरव पद्मश्री मुकुंद नायक, जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वस्थ हुए झारखंड के गौरव पद्मश्री मुकुंद नायक, जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

रांची। झारखंड के गौरव पद्मश्री मुकुंद नायक अब स्वस्थ हैं। हालांकि अगले तीन सप्ताह तक वो डॉक्टर्स की देखरेख में रहेंगे है। उसके बाद वे रांची आएंगे। नई दिल्ली में इलाजरत पद्मश्री नायक से रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान पद्मश्री ने अपने बेहतर इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है।नायक ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की कलाकारों के प्रति संवेदनशीलता है कि मेरे अस्वस्थ होने की खबर पाकर उन्होंने संज्ञान लिया। मेरे लिए इससे बड़ा गौरव का विषय कुछ नहीं हो सकता कि खुद देश के कला और संस्कृतिमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी देखरेख में मेरा उपचार करवाया। यह देश के कलाकारों के प्रति मोदी सरकार की संवेदनशीलता है। पद्मश्री मुकुंद ने प्रधानमंत्री मोदी, कला-संस्कृतिमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रति आभार प्रकट किया है।उनसे मुलाकात के बाद रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि पद्मश्री मुकुंद नायक अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अभी वह और तीन सप्ताह तक डॉक्टर्स की देखरेख में रहेंगे। उसके बाद हम सबके बीच पुनः उसी ऊर्जा और उत्साह के साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुकुंद नायक के उपचार में प्रधानमंत्री ने जो सक्रियता और संवेदनशीलता दिखाई है, उसके लिए हर झारखंडवासी की तरफ से मैं उनका आभार प्रकट करता हूं। मुकुंद नायक स्वस्थ होकर झारखंड की लोक कलाओं को और शिखर तक ले जाएं, ईश्वर से यही प्रार्थना है। पद्मश्री नायक के स्वस्थ होने की जानकारी सांसद ने गुरुवार देररात जारी विज्ञप्ति में दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें