मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

वायरल बुखार का प्रकोप, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा बेड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वायरल बुखार का प्रकोप, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा बेड

पश्चिम सिंहभूम। जिले के गुवा, बड़ाजामदा, किरीबुरु-मेघाहातुबुरु और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। इस मौसम में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और शहर का शायद ही कोई घर बचा हो, जहां परिवार के सदस्य इस बीमारी से प्रभावित न हुए हों। बुखार की चपेट में आने वाला मरीज एक सप्ताह से पहले ठीक नहीं हो रहा है और लंबे समय तक खांसी बनी रहने से लोग कमजोर हो रहे हैं।गुवा और किरीबुरु के सेल अस्पतालों में हालत गंभीर बन गई है। दोनों अस्पतालों के बेड मरीजों से पूरी तरह भर चुके हैं। स्थिति यह है कि हल्के सुधार के बाद मरीजों को जल्द छुट्टी देनी पड़ रही है ताकि गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए जगह बनाई जा सके। कई मरीजों को बेड उपलब्ध न होने की स्थिति में दवाइयां देकर घर भेजा जा रहा है।बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि इस बार का वायरल संक्रमण अधिक दिनों तक असर डाल रहा है और मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने में समय लग रहा है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिनों तक इसी तरह बारिश जारी रहेगी, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। दूसरी ओर, सारंडा के अन्य इलाकों में बारिश बहुत कम हुई है, लेकिन उमस अधिक रहने से वहां भी बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें