मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन को न्याय मिलने तक सड़क से सदन तक हमारा संघर्ष रहेगा जारी : झामुमो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

29 फरवरी । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो )की ओर से रांची के

मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष 14 वें दिन गुरुवार को गढ़वा

जिलाध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता में उपवास कायर्क्रम संपन्न हुआ।

मौके

पर गढ़वा जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि आज उपवास कार्यक्रम में गढ़वा

जिला से हम सभी आए हुए हैं। रांची जिला समिति भी साथ में है। पूरे राज्य

में न्याय यात्रा भी निकल रही है। और आपने देखा होगा कि दो दिन पहले ही

संकल्प सभा का भी आयोजन रांची में हुआ था। इसमें काफी संख्या में लोग जुटे

थे। हमारे निर्दोष नेता हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार के इशारे पर साजिश के

तहत जेल भेजा गया है। हम सभी उनके न्याय के लिए ही यहां पर उपस्थित हैं। जब

तक उनको न्याय नहीं मिलता है। पार्टी के सारे नेता सड़क से लेकर सदन तक

इसी तरीके से अपना विरोध जताते रहेंगे। न्यायालय पर हमें पूरा भरोसा है,

हमारे नेता हेमंत सोरेन निर्दोष साबित होंगे।

रांची जिला अध्यक्ष

मुस्ताक आलम ने कहा केंद्र सरकार के इशारे पर हेमंत सोरेन को जबरन जेल भेजा

गया है और इससे कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है जिसे देखते हुए हमारे

केंद्रीय समिति ने निर्णय लिया कि हम शांतिपूर्वक तरीके से उपवास कार्यक्रम

के जरिये सभी पंचायतों मे न्याय मार्च निकाल कर अपना विरोध प्रकट करेंगे।

जो आपको देखने को भी मिल रहा है और हेमंत सोरेन के न्याय के लिए हम लड़ते

रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें