मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चल रही हमारी सरकारः डॉ. मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क5 मिनट का पठन

- महिला मोर्चा द्वारा स्वसहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

भोपाल,

27 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा जिन बातों

को लेकर जनता के बीच गई थी, उनमें से अधिकांश लक्ष्य हमारी सरकार ने हासिल

कर लिए हैं। अंत्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य है। हमारी सरकार ’वसुधैव

कुटुम्बकम’ के मंत्र पर आगे बढ़ रही है और इसको साकार करने की दृष्टि से यह

महत्वपूर्ण है कि हम अपने आसपास के व्यक्तियों को किस तरह सहारा देते हैं?

यही हमारी संस्कृति की विशेषता भी है। अंत्योदय और गरीब कल्याण के लक्ष्यों

को हासिल करने में महिला स्व सहायता समूहों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

है, क्योंकि भाजपा महिला सशक्तीकरण के माध्यम से इन लक्ष्यों को हासिल करना

चाहती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को भाजपा महिला

मोर्चा द्वारा आयोजित स्व सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान की

कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला को प्रदेश संगठन महामंत्री

हितानंद, पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं महिला मोर्चा की प्रभारी विजया

राहटकर, सांसद एवं प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, अभियान की प्रदेश

संयोजक लता वानखेड़े एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं सह संयोजक माया नारोलिया

ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी

केंद्र और राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर

आगे बढ़ रही हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश और दुनिया को यह

बताया है कि सरकार क्या होती है? पहले हमारी सरकार पर हिंदूवादी होने के

आरोप लगते थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने तीन तलाक पर रोक लगाकर

इसे गलत साबित कर दिया है। इस बुराई के कारण मुस्लिम बहनों का जीवन नर्क बन

जाता था और अपने राजनीतिक लाभ के लिए देश के कई राजनीतिक दल इसे चुपचाप

देखते रहते थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के एक 35 साल

पुराने निर्णय जिसमें तीन तलाक को अवैध बताया गया था, को लागू किया और कई

मुस्लिम बहनों के जीवन को नर्क बनने से बचा लिया।

बहनों के जीवन में उजाला ला रहे स्व सहायता समूह

मुख्यमंत्री

ने कहा कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से

आत्मनिर्भर बनाने का पवित्र काम हो रहा है, ये समूह बहनों के जीवन में

उजाला ला रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार तो बहनों के जीवन को बदलने

के लिए काम कर ही रहे हैं, हमारी प्रदेश सरकार भी ऐसे ही प्रयास कर रही है।

उज्जैन में एक गारमेंट फैक्ट्री सरकार के प्रयासों से शुरू हुई है, जिसमें

सिर्फ 4000 महिला कर्मचारी ही हैं। उन्होंने कहा कि आज जो स्व सहायता समूह

बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास कर रहे हैं, कल वो

फैक्ट्रियों के संचालन जैसे बड़े काम भी करेंगे। लेकिन हमें षडयंत्रों और

दुष्प्रचार से सतर्क रहकर काम करना है। कई ताकतें हमें भटकाना चाहती हैं,

बहनों के विकास में रोड़े अटकाना चाहती हैं, हमें लड़ाना और फूट डालना चाहती

हैं। हमें इनसे बचते हुए लगातार आगे बढ़ना है।

कार्यशाला में

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि 1951 में जनसंघ की

स्थापना हुई थी। उसके बाद कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी अपने लक्ष्यों

को लेकर आगे बढ़ती रही। उस समय के प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने कहा था कि हम

देश की एक इंच जमीन पर भी भगवा नहीं फहराने देंगे। उनको जवाब देते हुए

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने संसद में ही कहा था कि हम

ऐसी मानसिकता को कुचल देंगे। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम

मंदिर निर्माण का भाजपा का संकल्प पूरा हो चुका है और 22 जनवरी को हम सभी

ने देखा है कि किस तरह से घर-घर पर भगवा लहराया है।

मध्यप्रदेश में बनेगी 16 लाख 4 हजार लखपति दीदियां- विजया राहटकर

पार्टी

की राष्ट्रीय मंत्री और अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका विजया रहाटकर ने

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान महिला मोर्चा के साथ ही

पार्टी का भी है। सांसद से लेकर सरपंच तक इस अभियान में शामिल होकर इसे सफल

बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य

निर्धारित किया है। इनमें से 16 लाख 4 हजार दीदियां जब मध्यप्रदेश में

बनेंगी तो परिवारों में खुशहाली आ जायेगी और प्रधानमंत्री मोदी का ’सबका

साथ सबका विकास और सबका प्रयास’ की बात सार्थक होगी। इस दौरान उन्होंने

प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जिसमें अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने का बड़ा माध्यम-कविता पाटीदार

पार्टी

की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के

नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होना महिला सशक्तिकरण का आभास

हमें करता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेज गति

से विकास हो रहा है और दुनिया हमें सम्मान की दृष्टि से देख रही है।

विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 163 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया, इसमें

महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। शक्ति वंदन स्वसहायता एवं एनजीओ संपर्क

अभियान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने का बड़ा माध्यम साबित

होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने जो देश भर में 2 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का

टारगेट दिया है हमें उसे पूरा करने के लिए तेजी से काम करना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें