हमारा प्रयास सभी वर्गों का विकास हो : मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव
लोहरदगा,
5 जनवरी राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार
को लोहरदगा प्रखंड के ग्राम हिरही में विधायक मद से मैरेज हॉल का निर्माण
कार्य का शिलान्यास एवं कुडू प्रखंड के उडूमुडू पंचायत अंतर्गत ग्राम
बारीडीह में विधायक मद से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।
मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के विकास
करने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास हो रहा है, इस गठबंधन सरकार की बहूमुखी
सोच है कि बुनियादी सुविधा रोटी कपड़ा मकान के साथ-साथ सामाजिक आवश्यकता को
भी पूरा किया जाए।
चुनाव से पहले हिरही ग्राम वासियों का निवेदन था
कि मैरेज हॉल की आवश्यकता है और मैंने उनकी मांग को पूरा किया। फलस्वरुप
मेरे विधायक मद से मैरिज हॉल का शिलान्यास किया गया है, जिससे स्थानीय लोग
लाभान्वित होंगे। साथ साथ कुडू प्रखंड के उडूमुडू बारीडीह में भी विधायक मद
से सामुदायिक भवन की जरूरत थी, जिसे हमने पूरा करने का काम किया।
इसके
साथ साथ हम आवागमन सुविधा के लिए जितने भी क्षतिग्रस्त मार्ग है उन्हें
दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं और संबंधित विभाग से उसकी मरम्मती की
जाएगी। आने वाले कुछ दिनों में सभी पंचायत में 10-10 चापाकल का निर्माण
पेयजल के लिए किया जाएगा। इस सरकार का लक्ष्य है की साल में 8 लाख अबुवा
आवास का निर्माण कराया जाएगा, ताकि हर घर को छत मिल सकेएवं अब राशन में
चावल के साथ-साथ प्रोटीन युक्त दाल भी दिया जाएगा।





