मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस की नकल कर अन्य दलों ने महिला सशक्तीकरण पर दिया ध्यान: विधायक नीतू कुमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस की नकल कर अन्य दलों ने महिला सशक्तीकरण पर दिया ध्यान: विधायक नीतू कुमारी

पटना। कांग्रेस नेता नीतू कुमारी ने गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के ‘महिला संवाद कार्यक्रम’ की अहमियत पर प्रकाश डाला और कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं को राजनीतिक मोर्चे पर जागरूक करेंगी।

उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस पार्टी की नकल कर अब हर पार्टी महिलाओं के विकास पर ध्यान दे रही है और दावा कर रही है कि हम महिलाओं के विकास को तवज्जो दे रहे हैं, जबकि यह सच नहीं है।

कांग्रेस नेता नीतू कुमारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने हमेशा से ही महिलाओं के हितों को प्राथमिकता दी है और उनके सशक्तीकरण के लिए काम किया है, आगे भी करती रहेगी और यह संवाद कार्यक्रम इसी का नतीजा है।

हिसुआ की विधायक नीतू कुमारी ने कहा कि संवाद के दौरान महिलाएं प्रियंका गांधी वाड्रा को अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगी, जिसका समाधान भी हमारी पार्टी के शीर्ष नेताओं की ओर से दिया जाएगा, जिसमें प्रमुख रूप से सोनिया गांधी का भी नाम शामिल है।

हमारी पार्टी ने हमेशा से ही महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में काम किया है।

कांग्रेस इस बात को भलीभांति जानती है कि अगर समाज को विकसित करना है तो हमें महिलाओं के विकास पर जोर देना होगा। महिलाओं के विकास पर जोर दिए बिना हम समाज के सर्वांगीण विकास के बारे में नहीं सोच सकते हैं।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि अगर आप सही मायने में देखें तो कांग्रेस ने ही महिलाओं के विकास के लिए काम किया।

कांग्रेस ने ही इस देश को पहला महिला प्रधानमंत्री दिया, पहली राष्ट्रपति दिया और पहली स्पीकर भी कांग्रेस ने ही दिया।

बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा बिहार में 26 सितंबर को पटना और खगड़िया में 'महिला संवाद' कार्यक्रम आयोजित करेंगी। यह 'हर घर अधिकार यात्रा' का हिस्सा है, जिसमें वे महिला कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी और जीविका समूहों से संवाद करेंगी। यह बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें