मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड भाजपा की देन, राज्य का विकास भी पार्टी ही करेगी : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मिलन समारोह का आयोजन

किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों से

प्रभावित होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री

कर्मवीर सिंह, महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू की मौजूदगी में शिवलाल महतो

भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी भाजपा

की सदस्यता ली। साहू ने सभी को ऑनलाइन सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने मोदी पिछले 10

वर्षों में गरीबों के लिए काम किया है। किसानों के लिए काम किया है।

मां-बहनों के लिए काम किया है। गांव के लिए काम किया। आज तक किसी भी

प्रधानमंत्री ने इतना काम नहीं किया। गरीबों को चार करोड़ घर देने का काम

किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि फिर से सत्ता में आने पर बेघर गरीबों

को घर दिया जाएगा। गरीबों को घर ही नहीं गैस कनेक्शन-चूल्हा भी देने का

काम किया है। गरीब भूखे नहीं सोए, इसकी चिंता भी मोदी ने की। हर महीने

गरीबों को मुक्त अनाज दिया जा रहा है।

मरांडी ने कहा कि कोई

गरीब यदि बीमार हो जाए तो अपना इलाज अच्छे अस्पताल में करा सके, इसके लिए

प्रधानमंत्री ने उनका पांच लाख रुपये का बीमा किया लेकिन इंडी गठबंधन के

लोग विकास और झारखंड के विरोधी हैं। झारखंडियों के विरोधी हैं। झारखंड अलग

राज्य का आंदोलन देश की आजादी के समय से चल रहा था लेकिन कांग्रेस ने

झारखंड अलग राज्य नहीं दिया। झारखंडियों की भावना और सम्मान का ख्याल नहीं

रखा। केंद्र में सरकार बनते ही अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य का

गठन किया। अलग राज्य भाजपा की देन है। झारखंड का विकास भी भारतीय जनता

पार्टी ही करेगी।

मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग राज्य को लूट

रहे हैं। कांग्रेस के एक सांसद के यहां से 350 सौ करोड रुपये मिले थे।

भ्रष्ट अधिकारी और उनके सिंडिकेट से 22 करोड़ रुपये मिले थे। अभी मंत्री के

आप्त सचिव के नौकर के घर से 35 करोड़ रुपये मिले हैं। ये पैसे लूट के हैं।

इन लोगों ने नदी के बालू को नहीं छोड़ा। पहाड़ को काटकर बेच दिया। जमीन के

फर्जी कागजात बनाकर उसे बेच दिया।

मरांडी ने कहा कि शिवलाल महतो कई

सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने झारखंड आंदोलन को भी गति देने

का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित

होकर वह भाजपा के सदस्य ग्रहण कर रहे हैं। पार्टी उन्हें जो भी काम देगी,

उसका इमानदारी से निर्वहन करेंगे। झारखंड में एनडीए को 14 में से सभी 14

सीट दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें