मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

गव्य विकास पर प्रशिक्षण देने पहुंचे आदेशपाल, भड़के मुखिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गव्य विकास पर प्रशिक्षण देने पहुंचे आदेशपाल, भड़के मुखिया

पलामू। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से फटकार सुनकर चर्चा में आने वाले जिला पशुपालन पदाधिकारी के विभाग ने नया कारनामा कर दिया है। जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को कृषि व पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विभाग का आदेशपाल गव्य विकास पर प्रशिक्षण देने पहुंच गया। बात यही तक सीमित नहीं रही। आदेशपाल ने बिना तैयारी के कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व किया। इससे कई मुखिया भड़क गए एवं आपति दर्ज करायी।दरअसल प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को कृषि और पशुपालन विभाग की ओर से ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुखिया को संबंधित जानकारी दी जानी थी। कार्यक्रम में गव्य विकास की ओर से आदेशपाल को विभाग का प्रतिनिधित्व करने भेज दिया। आदेशपाल बिना किसी तथ्यों के कार्यक्रम में पहुंच गए। इस पर कई मुखिया ने आपत्ति जताई।कार्यक्रम में चैनपुर के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालकों को अनुदानित दर पर पशुधन उपलब्ध कराए जाते हैं। इससे संबंधित योजनाओं की जानकारी मुखिया अपने पंचायतवासियों को दें और जागरूकता फैलाएं।कार्यक्रम में मुखिया ने आरोप लगाया कि गव्य विकास विभाग की ओर से क्षेत्र विशेष के लोगों को ही अधिक योजनाओं का लाभ दिया जाता है। चयन प्रक्रिया में अनियमितता बरती जाती है। यदि जांच हो तो अनियमिता स्वतः ही उजागर हो जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें