मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में 11-12 जून को भारी बारिश, वज्रपात और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में 11-12 जून को भारी बारिश, वज्रपात और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 11 और 12 जून को गर्जन के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं के प्रभाव और अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण न लेने तथा बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की ओर से बुधवार को बताया गया कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड सहित ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पहुंचने की प्रबल संभावना है। मानसून के आगमन के साथ राज्य में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। इस अवधि में सबसे अधिक 37.2 मिलीमीटर वर्षा दुमका में रिकॉर्ड की गई।

वहीं तापमान के मामले में डाल्टनगंज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर लातेहार में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।

बुधवार को राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे, जिससे लोगों को मौसम में बदलाव की उम्मीद थी। हालांकि दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ गई। दिनभर लोगों को गर्म हवाओं और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा। रांची में अधिकतम 35.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह

*जमशेदपुर में अधिकतम 38.4 डिग्री और न्यूनतम 27.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 41.4 डिग्री और न्यूनतम 29.0 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 38.1 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम 37.8 डिग्री, न्यूनतम 25.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें