मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन को तीसरे बार रिमांड पर लेना विपक्ष की साजिश : सुप्रियो भट्टाचार्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीसरी बार रिमांड पर लिए जाने को विपक्ष की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि तीसरी बार रिमांड पर लेना आज तक ऐसा इतिहास में नहीं हुआ था। ईडी के जरिये लगातार तहखाना में रखकर जो पूछताछ हो रही है यह पूरी तरह विपक्षी साजिश है। भट्टाचार्य सोमवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार के राजनीति पर कहा कि 12 फरवरी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। नीतीश कुमार ने 18 सालों में नौ बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है जो देश के लिए काफी दुर्भाग्य है। उन्होंने नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि ऐसे राजनीति बेईमान यदि किसी गठजोड़ में रहेंगे वह गठजोड़ का सत्यानाश होगा। इसलिए नीतीश को महागठबंधन का संयोजक नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि जहां चुनाव है वहां का लाभ लेने के लिए वहां के व्यक्ति को भारत रत्न दिया जाता है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर 16 फरवरी को समर्थन में तमाम विपक्षी पार्टियां भी हड़ताल पर रहेगी। साथ ही 15 फरवरी से पंचायत स्तर पर पार्टी के द्वारा प्रतिरोध सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। यह प्रतिरोध आगामी दिनों तक चलेगी। जबतक हमारे नेता के खिलाफ किया गया साजिश सामने ना आ जाये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें