मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

दलीय सीमाओं से उठकर प्रदेश के विकास के लिए सकारात्मक चर्चा का हिस्सा बने विपक्ष: सीएम योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

लखनऊ । सीएम योगी ने 2024 के उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्र शुभारंभ के अवसर पर सभी विपक्षी सदस्यों से दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास के लिए सदन में सकारात्मक चर्चा की अपील की। सत्र शुभारंभ के पूर्व उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में प्रदेश के बारे में जो सकारात्मक माहौल बना है, विरोधी दल भी उसका लाभ लेकर सकारात्मक चर्चा में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर सीएम योगी ने अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भी सभी को बधाई दी।

अभिभाषण सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का महत्वपूर्ण दस्तावेज

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सकुशल संपन्न होने की आप सभी को ह्रदय से बधाई देता हूं और आज से प्रारंभ हो रहे वर्ष 2024 के उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्र शुभारंभ अवसर पर सभी माननीय सदस्यों का ह्रदय से स्वागत करता हूं। सत्र का शुभारंभ माननीय राज्यपाल के अभिभाषण से होगा। अभिभाषण सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। किसी भी वर्ष के शुभारंभ के पहले का सत्र का जो बिजनेस होता है वह विधानमंडल में माननीय राज्यपाल के अभिभाषण से ही शुरू होता है।

सकारात्मक चर्चा के लिए जाना जा रहा है विधानमंडल

सीएम योगी ने कहा कि यह बजट सत्र है तो वर्ष 2024-25 का बजट भी इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानमंडल में प्रस्तुत होगा और वर्ष भर की आय और व्यय को लेकर सदन में चर्चा होगी। सत्र प्रारंभ होने के पहले दलीय नेताओं के साथ बैठक और उससे पूर्व बिज़नेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक करके जो कार्य योजनाएं तय हुई हैं, उसके अनुसार सरकार ने अपनी पूरी तैयारी भी की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल 25 करोड़ जनता जनार्दन की आशा और आकांक्षाओं और अपेक्षाओं का एक केंद्र है। जनता से जुड़े हर सुख और दुख से जुड़ी हुई घटनाओं का यह साक्षी है। प्रसन्नता है कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल पिछले 5-6 वर्षों के अंदर लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में अपनी सकारात्मक चर्चा के लिए जाना जा रहा है। इस अवसर पर अपने विपक्षी मित्रों से भी अपील करूंगा की जो माननीय सदस्यों की भावनाएं हैं उसे दलीय सीमाओं से उठकर के प्रदेश के विकास के लिए विधान सभा या विधान परिषद को हमें एक सकारात्मक चर्चा का केंद्र बनाने की आवश्यकता है और इस दृष्टि से यह सत्र हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण सत्र होगा।

विरोधी दल सकारात्मक चर्चा में लें हिस्सा

सीएम योगी ने कहा कि सत्र के दौरान राज्यपाल जी के अभिभाषण पर चर्चा होगी। उसका जवाब भी सरकार की तरफ से दिया जाएगा। बजट पर चर्चा के अवसर पर सदस्यों को महत्वपूर्ण मुद्दों और अनुदान मांगों पर अपनी राय रखने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए या प्रदेश के विकास से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण बातों को सदन के समक्ष रखने का भी अवसर प्राप्त होगा। पूर्ण विश्वास है कि देश और दुनिया में प्रदेश के बारे में जो सकारात्मक माहौल बना है, विरोधी दल भी उसका लाभ लेकर सकारात्मक चर्चा में अपना योगदान देंगे।

हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है सरकार

उन्होंने कहा कि हमने दलीय नेताओं की बैठक में इस बारे में बहुत ही स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकार विधानमंडल की कार्रवाई का हिस्सा बनने वाले हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और उससे संबंधित जो तथ्यपरक और सही जानकारी होगी उसको सदन के समक्ष रखने और माननीय सदस्यों को अवगत कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल की कार्रवाई को सुचारू और नियमसंगत तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सभी का आह्वान करता हूं। लोकतंत्र के उन मूल्यों और आदर्शों के अनुरूप सत्र की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में उनके सकारात्मक योगदान की भी अपेक्षा रखता हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें