मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

टीएमसी संकट पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 'यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की लड़ाई है'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टीएमसी संकट पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 'यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की लड़ाई है'

चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिन्ह और नाम फ्रीज कर दिया है, उसके इस एक फैसले ने इंडिया गठबंधन को एकजुट कर दिया है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं है, बल्कि यह हर उस पार्टी और वोटर की है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। चुनाव आयोग के फैसले के तुरंत बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने प्रतिक्रिया दी। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी तंज कसा। दरअसल लोकसभा चुनाव के बाद से ही इंडिया गठबंधन अलग-थलग दिख रहा था, लेकिन चुनाव आयोग के इस फैसले ने गठबंधन को फिर से करीब ला दिया है। राहुल के साथ-साथ अन्य विपक्षी नेता भी ममता बनर्जी के साथ आते दिख रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी ने दावा किया कि वोट चोरी, सरकार चोरी, अब पार्टी चोरी, ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा- यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं है। यह हर राजनीतिक दल, हर मतदाता की लड़ाई है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है। पहले शिवसेना, फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अब तृणमूल कांग्रेस। हर बार एक ही पैटर्न, बीजेपी और निर्वाचन आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं फिर उसका चुनाव चिह्न छीन लिया जाता है।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बीजेपी ने असंवैधानिक रूप से एआईटीसी के नाम और चुनाव चिह्न पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- यह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से मोदीजी को देर रात दिया गया जन्मदिन का तोहफा है। चुनाव आयोग ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बीजेपी के हाथों की कठपुतली के अलावा और कुछ नहीं है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि इस पार्टी को ममता बनर्जी ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ बनाया था। टीएमसी का राज्य और देश की राजनीति में अहम योगदान रहा है। जिस तरह शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की पार्टी रही है, वैसे ही तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी की पार्टी है।

रिपोर्ट के मुताबिक सपा नेता अखिलेश यादव ने भी टीएमसी के मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए फैसले ले तो उसके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और कुछ नहीं कहना है, बस इतना पूछना है कि हमारे द्वारा चुनाव आयोग में जमा किए गए एफिडेविट मिले क्या? बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने टीएमसी के नाम और चुनाव चिह्न पर कहा कि टीएमसी आपस में लड़ाई करके खत्म हो रही है। जनता ने उन्हें नकार दिया है उनके सांसद किसी दूसरे दल में है और ममता बनर्जी अकेली हैं उनके हाथ में कोई दस्तावेज नहीं है और फैसला चुनाव आयोग लेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें