मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान करने से हो रही विपक्ष की ये हालत : उमा भारती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान करने से हो रही विपक्ष की ये हालत : उमा भारती

झांसी। रविवार की रात को झांसी पहुंची भाजपा की फायर ब्रांड नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने महाकुंभ को लेकर अनर्गल टिप्पणी करने वाले विपक्ष को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि "महाकुंभ में पूरे संसार का समागम होता है। ऐसे में महाकुंभ को लेकर गलत बयानबाजी करना करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान है। इसी कारण से विपक्ष की ये दुर्दशा हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग कड़कड़ाती ठंड में अध्यात्म के महासंगम में अमृत की डुबकी लगा रहे हैं उनके आगे राहुल या अखिलेश नहीं टिकते। वह महाकुंभ जाने के लिए झांसी पहुंची थी। यहां पानी वाली धर्मशाला के पास प्राचीन गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वह ट्रेन से महाकुंभ के लिए रवाना हो गई। इस दौरान उनके साथ विधायक राजीव पारीछा भी साथ रहे।उन्होंने कहा कि पापों का प्रयाश्चित तो घर बैठे भी हो सकता है। किंतु महाकुंभ अमृत की बेला है। लोग भगवान की भक्ति का अमृत प्राप्त करने के लिए महाकुंभ में शामिल होने जा रहे हैं।" विपक्षी नेताओं को महाकुंभ के आमंत्रण संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि करोड़ों लोग बिना आमंत्रण के महाकुंभ में स्नान करने आ रहे हैं। जो आस्था रखते हैं, उन्हें महाकुंभ में शामिल होना चाहिए। कड़ाके की ठंड में कई किलोमीटर की लाइन में लगकर जो लोग संगम में डुबकी लगाएंगे। वे इतने बड़े लोग हैं कि उनके सामने राहुल, अखिलेश नहीं टिकते। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज को समर्थवान बनाना चाहते हैं। इसलिए जनधन, उज्ज्वला योजना आदि शुरू की गई हैं।केजरीवाल जिस कोख से निकले उसे ही अपमानित कियाउमा भारती ने कहा कि केजरीवाल अन्ना हजारे के आंदोलन से निकले हैं। वह जिस कोख से निकले, उसको ही अपमानित कर दिया। दिल्ली के पूर्व सीएम कभी कहते थे कि लाल बत्ती नहीं लेंगे, एक कमरे के मकान में रहेंगे। आज सब कुछ जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने कार सेवकों पर गोलियां चलाई हों, उनकी हत्याएं की हो। उनके लिए यही कहा जा सकता है कि ऐसे लोग भी संसार में होते हैं। यह नहीं होंगे तो क्या सृष्टि का संतुलन बिगड़ जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें