35 लाख का अफीम और डोडा जब्त, दो गिरफ्तार
रांची। रांची के ओरमांझी थाना पुलिस ने 35 लाख का अफीम और डोडा जब्त किया है। मामले में पुलिस ने चालक नरपत कुमार मंगाराम और उप चालक चुनाराम को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 17 किलोग्राम अफीम और 18 60 किलोग्राम डोडा तथा 30 हजार 460 रुपया नगद बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक से अवैध अफीम और डोडा ले जाया जा रहा है सूचना मिलते ही सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओरमांझी थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर स्थित उर्वशी होटल के पास एक 18 चक्का ट्रक नंबर (आरजे 19 जीई 2702 )को रोककर जांच किया गया तो ट्रक से 11 किलोग्राम का 17 पैकेट अफीम कुल वजन 17 किलोग्राम और 2020 किलोग्राम का 93 बोरी डोडा कुल वजन 1860 किलोग्राम तथा 30 हजार 460 रुपया नगद बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि ट्रक के चालक राजस्थान निवासी नरपत कुमार मंगाराम और उच्च चालक चुनाराम से अफीम व डोडा के बारे में पूछताछ करने और कागजात मांगने पर इन लोगों ने कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए। इसके बाद एसआईटी टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया एफएसएल से उपलब्ध कीट के द्वारा जब तक भीम पदार्थ और डोडा की जांच की गई तो अफीम जैसा ही गुणवत्ता पाया गया। जब्त अफीम और डोडा का बाजार मूल्य 35 लाख आंका गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि एसआईटी टीम में ओरमांझी थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, सिकिदिरी थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी, हुटुप ओपी प्रभारी जमादार मुंडा, संजय दास ,सदानंद सहित सशस्त्र बल शामिल थे।





