मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

140 करोड़ भारतीयों के सम्मान का प्रतीक है 'ऑपरेशन सिंदूर' : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
140 करोड़ भारतीयों के सम्मान का प्रतीक है 'ऑपरेशन सिंदूर' : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आज दिल्ली सरकार द्वारा कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में “शौर्य दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में भाग लेकर भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नागरिक, पूर्व सैनिक, युवा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक श्री आशीष कुलकर्णी ने अपने ओजपूर्ण और देशभक्ति से सराबोर गीतों की प्रस्तुति देकर पूरे कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति के भाव से अभिभूत कर दिया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष लगातार गूंजते रहे तथा पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि “शौर्य दिवस” भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को नमन करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने आतंकवाद और उसके आकाओं को करारा जवाब देकर दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री ने 22 अप्रैल के आतंकी हमले को अत्यंत दर्दनाक बताते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों के साथ हुई क्रूरता ने पूरे देश को झकझोर दिया था और हर भारतीय के भीतर आक्रोश भर दिया था।

उन्होंने कहा कि देश की बहनों और परिवारों की पीड़ा ने पूरे राष्ट्र को एकजुट कर दिया और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दृढ़ संकल्प के साथ आतंकवादियों को करारा जवाब दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं, राष्ट्रीय अस्मिता और सम्मान का प्रतीक था।

उन्होंने भारतीय सेना की तीनों सेनाओं के वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश के सैनिक कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए दिन-रात सीमाओं पर तैनात रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया यह समझ चुकी है कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन यदि कोई भारत की ओर गलत नजर उठाएगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा

कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने कहा, “आज भी भारत की रगों में वीरों का वही डीएनए दौड़ता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की सेनाएँ जो नया यशोगान लिख रही हैं, वह सभी घुसपैठियों और आतंकियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है। भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन यदि कोई भारत की ओर आँख उठाकर देखेगा, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा आज हम यहाँ अपने वीर सैनिकों को नमन और उनका अभिनंदन करने के लिए एकत्र हुए हैं। इस संध्या में काव्य पाठ भी होगा, गीत भी होंगे, लेकिन सबसे बड़ी भावना माँ भारती के वीर सपूतों के सम्मान की है।

हम सब मिलकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन को साकार करने का कार्य करेंगे।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें