मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस छापेमारी में भारी मात्रा में जेवरात बरामद, एक महिला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला में चोरी के एक मामले में फरार आरोपित की तलाश में रायगढ़ा पुलिस ने चाकुलिया में छापेमारी की। इस दौरान चाकुलिया पुलिस ने भी उनका सहयोग किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चाकुलिया के गुलगुलिया पाड़ा वाजपेयीनगर निवासी गीता सबर के घर से भारी मात्रा में सोना-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। हालांकि घटना की नामजद आरोपित नेहा सबर घर पर मौजूद नहीं थी। पुलिस ने गीता सबर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया।रायगढ़ा पुलिस को इस चोरी की घटना का सुराग सीसीटीवी फुटेज से मिला था, जिसके आधार पर पुलिस ने चाकुलिया पहुंचकर कार्रवाई की। छापेमारी में सोने का एक नेकलेस, 14 पीस कान की बाली, 4 पीस गले का लॉकेट, 2 अंगूठी और एक तख्ती बरामद की गई, जिनका कुल वजन 47 ग्राम है। वहीं चांदी के जेवरात में 37 पायल, 4 कमरबंद, 4 कमर का झपटा, 8 माथे का फुल, 25 गले की चेन, 12 चूड़ी, 15 बेबी बल्ला, 8 तख्ती, 4 पोला, 72 अंगूठी, गोड़ी लगा हुआ एक पीस और चांदी की एक थाली भी बरामद की गई है।इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी संतोष कुमार, एसआई अजीत कुमार, एएसआई पितांबर मंडल, हवलदार लागेन हेंब्रम, आरक्षी रंजीत टोप्पो, महिला चौकीदार नेपाली नायक, रूमा महतो सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अब फरार मुख्य आरोपित की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें