मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

टाटानगर से चलने वाली कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टाटानगर से चलने वाली कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द

पूर्वी सिंहभूम। दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर सहित आसनसोल, आद्रा, बरजुड़ी और अन्य रूटों की कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने और आंशिक रूप से समाप्त करने की घोषणा की है। टाटानगर से आसनसोल और बांकुरा के बीच चलने वाली 68055/68060 (टाटानगर-आसनसोल-बांकुरा) मेमू पैसेंजर ट्रेन 21, 25 और 27 जुलाई को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी, जिसके कारण आद्रा से आसनसोल और वापस आद्रा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।इसी प्रकार 68045/68045 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) मेमू पैसेंजर ट्रेन 21, 22, 24, 25, 26 और 27 जुलाई को रद्द रहेगी। 18019/18020 (झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम) मेमू ट्रेन भी 21 और 23 जुलाई को रद्द रहेगी। 68061 (आसनसोल-बांकुरा) मेमू पैसेंजर ट्रेन 22, 24 और 26 जुलाई को आद्रा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी, यानी आसनसोल से आद्रा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।इसके अलावा 68079/68080 (बरजुड़ी-चंद्रपुरा-बरजुड़ी) मेमू पैसेंजर ट्रेन 21 और 25 जुलाई को महुदा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी, जिससे महुदा से चंद्रपुरा के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इन रद्द और आंशिक रद्द ट्रेनों के कारण टाटानगर समेत आस पास के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें