मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

किरीबुरु अस्पताल में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की ऑनलाइन सुविधा शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
किरीबुरु अस्पताल में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की ऑनलाइन सुविधा शुरू

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम के अतिनक्सल प्रभावित और दुर्गम सारंडा क्षेत्र के किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल में सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल के माध्यम से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ किया गया।

गुरुवार काे इस सेवा का उद्घाटन सेल किरीबुरु लौह अयस्क खदान (केआईओएम) के मुख्य महाप्रबंधक (खान) प्रशांत मनोहरराव शिरपुरकर ने किया।

उद्घाटन समारोह में अस्पताल के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी डॉ. नंदी जेराई, डॉ. पी.आर. सिंह, डॉ. अर्चना बेक, डॉ. मनोज कुमार, अनिमा एक्सेस, जवाहरलाल प्रधान, अर्का चटर्जी, राकेश कुमार बैठा सहित अस्पताल के कई चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि नई डिजिटल व्यवस्था के तहत अस्पताल में दर्ज जन्म और मृत्यु के मामलों का पंजीकरण तथा प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी, जिससे लोगों को दूर-दराज के सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

मुख्य महाप्रबंधक प्रशांत मनोहरराव शिरपुरकर ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस के जरिए नागरिक सेवाओं को सरल और पारदर्शी बनाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा सारंडा, किरीबुरु, मेघाहातुबुरु और आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों लोगों को लाभ पहुंचाएगी।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे डिजिटल इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इससे समय, धन और श्रम की बचत होगी तथा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें