मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:15 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूलों में जन्माष्टमी पर ऑनलाइन हुई प्रतियोगिता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। रामगढ़ जिले में जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों को सामाजिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान की गई। इस अवसर पर डीएवी बरकाकाना में जन्माष्टमी का एक ऑनलाइन उत्सव आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागी मुख्य रूप से एलकेजी से द्वितीय वर्ग तक के बच्चों ने शिरकत की।

बच्चों को सबसे पहले इस बात की जानकारी दी गयी कि इस त्योहार को इतनी भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ क्यों मनाया जाता है। शिक्षकों ने सबसे पहले भगवान कृष्ण को समर्पित एक भजन गाया। एलकेजी और यू के जी के बच्चों ने भगवान कृष्ण की बचपन की घटनाओं के आधार पर नाटक प्रस्तुत किए। कक्षा प्रथम और द्वितीय के बच्चों ने भजन के साथ उस सर्वशक्तिमान की प्रशंसा में नृत्य किया।

विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डॉ उर्मिला सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके ज्ञान का परीक्षण किया। बच्चों को सांस्कृतिक रूप से जागरूक करने हेतु उनसे कुछ सवाल पूछे। साथ ही भगवान कृष्ण के जीवन आधारित कुछ घटनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वे अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखें। भगवान कृष्ण की तरह स्फूर्तिवान रहें और भगवान कृष्ण के रूप में एक अच्छे कारण के लिए सदैव समर्पित रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें