मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

लोहरदगा से एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोहरदगा से एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

लोहरदगा। लोहरदगा, भाकपा माओवादी दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर उर्फ राजन असुर उर्फ राजा उर्फ राजन खेरवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।सरकार की ओर से राजा के खिलाफ एक लाख का ईनाम घोषित किया गया है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी कट्टा एवं गोली बरामद किया गया।एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राजा हेमंत असुर चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला बांझीटोली से होकर कुडू थाना क्षेत्र के ग्राम चुल्हापानी की ओर भाकपा माओवादी संगठन के विस्तार के लिए अवैध हथियार के साथ जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल सत्यापन एवं अग्रतर कारवाई के लिए किस्को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदांत शंकर के नेतृत्व में एक टीम गठन कर रात्रि में एक विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने कुडू चंदवा मार्ग के जंगली क्षेत्र में केरवाडी शिव मंदिर के पास घेराबन्दी कर छापेमारी राजा हेमंत असुर उर्फ राजन को पकड़ा। पकड़े गए गये नक्सली के पास से एक पीस देशी कट्टा और 10 पीस जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। आरोपित नक्सली को जेल भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें