मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में कार की टक्कर से गिरे शख्स को ट्रक ने रौंदा, मौत पर भड़के लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक के समीप सड़क पार कर रहे शख्स को पहले एक कार ने टक्कर मारा, फिर उसे एक ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगरीटांड के बुच्चाकुल्हि निवासी पुनु महतो (45) के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा और फुट ओवरब्रिज की मांग को लेकर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते जीटी रोड पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।सूचना तोपचांची और हरिहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। तोपचांची सीओ डॉ संजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ डॉ संजय कुमार सिंह ने निजी स्तर से अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए। करीब तीन घंटे बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो पाया। इस दौरान वाराणसी एवं धनबाद दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें